कम सोने के नुकसान तो ज्यादातर लोग समझते ही हैं, लेकिन अधिक सोने के भी कई नुकसान होते हैं. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक, 9 घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों में स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा 20% तक बढ़ सकता है.
नींद एक ऐसी जरूरत है जिसके बगैर इंसान अधूरा है. अक्सर नींद पूरी न हो पाने के कारण लोग पूरे दिन अपने काम सही से नहीं कर पाते. कभी देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करते रहने तो कभी ओटीटी का आकर्षण तो कभी ऑफिस की कोई टेंशन, ऐसे तमाम कारणों से लोग नींद नहीं ले पाते. वहीं कुछ लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त सोकर बिताने का हुनर रखते हैं. लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि कम या ज्यादा सोना, दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है.

